BO ID क्या है? BO ID कैसे पता करें? - pourit

BO ID क्या है? | BO ID कैसे पता करें? | Bo ID कैसे बनाएं? | मुझे अपना बो आईडी कहां मिल सकता है? | शेयर मार्केट में बो आईडी क्या है

दोस्तों, स्वागत है आपका इस लेख में जिसमे हम आपको बताएंगे BO ID के बारे में। अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते है तो आपको BO ID की जरूरत जरूर पड़ेगी। ऐसे में अगर आपको BO ID के बारे में पता नही और आप BO ID के बारे में जानना चाहते है तो आप इस लेख को अंत तक पढ़े। 

हम आपको यह भी बताएंगे कि आप अलग अलग स्टॉकब्रोकिंग (stockbroking) प्लैटफ़ॉर्म पर अपना BO ID कैसे पता कर सकते है। इस लेख से आपको BO ID के बारे में जानने में काफी मदद मिलेगा और आपकी इस विषय से जुड़ी समस्या इस लेख के द्वारा सुलझ जाएगी। तो चलिए सबसे पहले हम जान लेते है कि BO ID क्या होता है?


    BO ID क्या है

    BO ID क्या है? BO ID कैसे पता करें? - pourit


    BO ID का फुल फॉर्म होता है बेनिफिशियरी ऑनर आईडेंटिफिकेशन होता है। BO ID 16 अंक का होता है, और इसे client I'd और DP ID को मिलाकर बनाया जाता है। यह हर निवेशक के लिए अलग - अलग होता है। 

    BO ID का इस्तेमाल T-pin जेनरेट करने के लिए होता है। जब भी आप अपना स्टॉक या शेयर को बेचना चाहते है तो आपसे T-pin मांगी जाती है। और T-pin बनाने के लिए आपसे BO ID मांगी जाती है तभी आप स्टॉक या शेयर को बेच पाएंगे।  अगर आपको T-pin के बारे में नहीं पता है तो आप कॉमेंट करे, हम आपके लिए उसके बारे में बता देंगे।

    तो चलिए अब हम जान लेते कि अलग अलग डीमैट अकाउंट का BO ID कैसे पता कर सकते है।


    BO ID कैसे पता करें


    अलग-अलग डीमैट अकाउंट से BO ID निकालने का अलग - अलग तरीका होता है। मार्केट में ऐसे बहुत सारे एप्लीकेशन है जो डीमैट अकाउंट की सुविधा देती है। तो ऐसे में लोगों को अपना BO ID ढूंढते में समस्या आती है। इसलिए हम आपको step by step प्रोसेस बताएंगे कि आप अपना BO ID कैसे पता करें सकते है।

    Upstox का BO ID कैसे पता करें


    • सबसे पहले आपको Upstox ओपन करना है और अपना अकाउंट लॉगिन कर लेना है।
    • अकाउंट लॉगिन करने के बाद left side में आपको "My Account" का ऑप्शन मिल जायेगा उसे क्लिक कर दे।
    • क्लिक करने के बाद नीचे आपको CDSL no. मिल जायेगा वही आपका BO ID नंबर है।

    Zerodha का BO ID कैसे पता करें


    • Zerodha में BO ID निकालने के लिए आपको सबसे पहले अपना अकाउंट ओपन करना है।
    • अकाउंट ओपन करने के बाद My Profile वाले ऑप्शन में क्लिक कर देना है।
    • क्लिक करने के बाद फिर से Profile वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
    • इसके बाद आपको आपकी BO ID दिखा दी जाएगी Demat (BO) के नाम से।

    Angel one का BO ID कैसे पता करें


    • सबसे पहले आपको अपना एंजल वन का अकाउंट ओपन कर के लॉगिन कर लेना है।
    • लॉगिन करने के बाद सबसे ऊपर राइट साइड में आपको 👤 ऐसा चित्र दिखेगा उसे क्लिक कर दे।
    • क्लिक करने के बाद ऊपर में आपको Bank & DP details का ऑप्शन मिलेगा उसे क्लिक कर दे।
    • अब आपको "DP ID" के नाम से BO ID दिखा दी जाएगी।

    5 paisa का BO ID कैसे पता करें


    • 5 paisa में BO ID निकालने के लिए लॉगिन कर ले।
    • लॉगिन करने के बाद सबसे नीचे राइट साइड में आपको "User" का ऑप्शन मिलेगा उसे क्लिक कर दे।
    • क्लिक करने के बाद आपको प्रोफाइल पर क्लिक करना है।
    • उसके बाद आपको आपको सबसे ऊपर राइट साइड में "Modify" का ऑप्शन मिलेगा उसे क्लिक कर दे।
    • उसके बाद आपको DP details में क्लिक कर देना है
    • वहां पर आपको "DP Account No." के नाम से BO ID मिल जाएगी।


    Groww का BO ID कैसे पता करें


    • Groww में BO ID निकालने के लिए groww app में लॉगिन कर ले।
    • उसके बाद आपको राइट साइड में प्रोफाइल 👤 का चित्र दिखेगा उसे क्लिक कर दे।
    • इसके बाद आपको Account details पर क्लिक करना है।
    • फिर थोड़ा scroll करें, वहां पर "Demat Acc number/BOID" नंबर मिल जायेगा।

    Aliceblue का BO ID कैसे पता करें


    • आपको Aliceblue का अकाउंट ओपन कर लेना है।
    • फिर आपको सबसे ऊपर राइट साइड में 3 लाइन (☰) दिखाई देगा उस पर क्लिक कर के My Account पर क्लिक कर दे।
    • उसके बाद My Account पर क्लिक करें।
    • अब आपको यहां पर सारी इन्फॉर्मेशन दिखा दी जाएगी। BO ID आपको "Demat ID" के नाम से दिखाई जाएगी।

    Edelweiss का BO ID कैसे पता करें


    • Edelweiss का BOID पता करने के लिए अपने अकाउंट को ओपन करें।
    • इसके बाद आपको राइट साइड में क्लिक करने के बाद "Portfolio & Reports" का ऑप्शन मिल जायेगा उसे क्लिक करें।
    • इसके बाद आपको सबसे ऊपर Portfolio लिखा दिखेगा उस पर क्लिक करें।
    • क्लिक करने के बाद DP Bills के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
    • अब आपको सबसे ऊपर 16 digit का नंबर दिखाई दे रहा होगा, यही आपका BO ID है।

    निष्कर्ष


    तो में उम्मीद करता हु कि यह प्रक्रिया का पालन कर के अपना BO ID पता कर लेंगे। और आपको BO ID के बारें में अच्छे से समझ आ गई होगी। Bo ID के बारे में आपको और भी कुछ जानकारी चाहिए तो आप comment कर के पूछ सकते है।

    FAQ 


    प्रश्न - मुझे अपना बो आईडी कहां मिल सकता है? 


    उत्तर - आप ऊपर बताए गए process को पूरा करके अपना बो आईडी पता कर सकते है। आगर इन सब से भी आपका Bo ID पता नही चल रहा तो आप comment करें, आपकी समस्या को सुलझा दिया जाएगा।

    प्रश्न - शेयर मार्केट में बो आईडी क्या है?


    उत्तर - शेयर मार्केट में BO ID का मतलब होता है बेनिफिशियरी ऑनर आईडेंटिफिकेशन। इसे आपके DP ID और क्लाइंट आईडी को मिलाकर बनाया जाता है। यह सब यूजर्स के लिए अलग - अलग  होता है।

    यह भी पढ़े -

    Post a Comment

    0 Comments
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.